December 10, 2025

शेखपुरा 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण, मां ने गांव के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले खोजागाछी गांव से एक आठवी कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया। शुक्रवार देर रात को अगवा नाबालिग बालिका के अपहरण से संबंधित एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई। बालिका के अपहरण की प्राथमिकी उसकी मां ने दर्ज कराई है। जिसमे खोजा गाछी गांव के निवासी अनुज पासवान के पुत्र व युवक सचिन कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले में युवक सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा की उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर बुरी नियत से अपहरण किया गया है। मुकदमें में कहा गया है कि गत 10 जनवरी को ही उनकी पुत्री का बदमाशों द्वारा अपहरण किया गया। उसकी काफी खोजबीन सगे – संबंधियों के यहां भी किया गया। लेकिन उसका कोई अता पता नही चल पाया। वही उम्मीद जताई गई है कि अगवा बालिका का अपहरण किए जाने के बाद अपहर्ता उसे अपने साथ राज्य से कहीं बाहर लेकर चला गया है। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।साथ ही अगवा बालिका की बरामदगी हेतु छापामारी शुरू कर दी गई है।

You may have missed