BIG BREAKING : पटना के हाई प्रोफाइल इलाके से 13 वर्षीय किशोर का अपहरण, महज कुछ घंटे में बरामद

पटना। पटना में अपराधियों ने आज बड़ी अपराधी घटना को अंजाम देते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल से एक छात्र को किडनैप कर लिया।लेकिन पुलिस के त्वरित कार्रवाई के वजह से किशोर घटना के महज कुछ घंटों के बाद बरामद हो गया।बरामदगी को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।लेकिन अपहृत युवक के बरामदगी को सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने नाबालिग को अपनी बाइक पर बैठाया और वीरचंद पटेल पथ पर लेकर निकल गए। घटना उस वक्त हुई जब, स्कूल में लंच ब्रेक था। स्टूडेंट का नाम समीर कुमार है। वो कोतवाली थाना के तहत कमला नेहरू नगर का रहने वाला है। पिता का नाम रंजीत कुमार है। समीर मिलर हाई स्कूल में क्लास 9 के सेक्शन B का स्टूडेंट है। सुबह स्कूल वो टाइम पर आया था। करीब 9:30 बजे स्कूल में लंच ब्रेक हुआ। उसी दरम्यान वो स्कूल की गेट पर खड़ा था। तभी एक बाइक से 2 युवक आए। समीर से बातें करने लगे। उसी बीच एक क्लासमेट आया। वो समीर को अंदर चलने को कह रहा था। पर समीर ने 5 मिनट बाद अंदर आने की बात कह अपने साथी को भेज दिया। इसके बाद बाइक सवार उसे अपने साथ जबरन बाइक पर बैठा लेकर चले गए। अपहरण की घटना के वक्त समीर का एक पड़ोसी बगल से ही गुजर रहा था जिसने पूरे मामले को अपनी आंखों से देखा। तब उसने उसकी मां को कॉल कर मामले की जानकारी दी। जैसे ही परिवार वालों को जानकारी हुई, सबके होश उड़ गए। जल्दी से भाग कर मां और परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। समीर का दूसरा भाई 9A में पढ़ाई करता है। वह स्कूल में मौजूद था।परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों से संबंधित पूछताछ किया।मगर कोई जानकारी हासिल नहीं हुई।हालांकि बच्चे की सुरक्षा को लेकर स्कूल के शिक्षकों तथा छात्र के परिजनों के बीच काफी कहासुनी हुई। वहीं, जानकारी मिलने के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और कोतवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर फौरन टीम तैयार की गई तथा छापेमारी आरंभ किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। इस मामले में जिन लोगों पर शक था।उनके पीछे पुलिस टीम लगाई गई। जानकारी के मुताबिक जल्द ही बच्चे का लोकेशन यारपुर इलाके के आसपास पता चला। पुलिस की दबिश के वजह से बच्चा बरामद हो गया।मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जल्द ही घटना का पूरा खुलासा हो जाएगा।