खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के 6 सहयोगी साथी को पंजाब पुलिस ने दबोचा, 7 जिलों की पुलिस कर रही थी पिछा

पंजाब। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बता दे की आज शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कई साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही शनिवार को अमृतपाल सिंह के 6 साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके उसके साथियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल, पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस की 3 टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार मे दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी। वही बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

About Post Author

You may have missed