कटिहार में 2 बच्चों की मां को प्रेमी से प्यार, पति को छोड़ प्रेमी संग रचाई शादी

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के अर्जुन को फेसबुक के माध्यम से पंजाब की रहने वाली काजल से लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथी जीने मरने की कसमें खाईं और एक दिन सात फेरे लेकर एक दूजे को हो गए। समय का पहिया घूमता रहा और उनके आंगन में एक के बाद एक दो बच्चे के किलकारी गूंज उठी। कहानी में ट्वीस्ट तब आया जब दो बच्चे की मां काजग को एक बार फिर से किसी दूसरे पुरुष से प्यार हो गया। मामला यहीं तक नहीं थमा, अपने दोनों बच्चों के साथ काजल प्रेमी संग फरार हो गई और उससे शादी भी कर ली। अर्जुन को जब इसका पता चला तो वह काजल के घर पहुंचा। काजल से अर्जुन जानना चाहता था कि आखिर क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। काजल के घर पहुंचने पर उसके दूसरे पति कन्हैया और आस पास के लोगों ने अर्जुन को बुरी तरह से पीट दिया।

घायल अवस्था में अर्जुन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा अर्जुन को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसकी काजल ने अपने मन से दूसरी शादी की है। अर्जुन का कहना है कि कन्हैया ने उसकी पत्नी को किडनैप कर लिया और उसे छोड़ने के एवज में रुपये मांगने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि अर्जुन से शादी करने के बाद काजल लुधियाना से कटिहार आ गई। सब कुछ सही चल रहा था। अर्जुन कमाने के लिए पंजाब चला गया। वहां से हर महीने अपने पत्नी को खर्चा भेजता था। इस बीच काजल की मुलाकात कन्हैया से हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शिवरात्रि के दिन काजल अपने प्रेमी के साथ चली गई और शादी भी कर ली। गांव में हर कोई यही कह रहा है कि दो बच्चों की मां काजल ने अर्जुन को धोखा दे दिया और अपने प्रेमी से शादी दे कर ली।

About Post Author

You may have missed