September 22, 2026

करीना कपूर को हुआ कोरोना, ट्विट कर दी जानकारी, खुद को किया आइसोलेट

बॉलीवुड, मुबई। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों ने ही खुद को आइसोलेशन में रख लिया है। पिछले दिनों करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ 9 दिसंबर को पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री-क्रिसमस बैश हुआ था। जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।

बीएमसी ने किया कन्फर्म

बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RTPCR टेस्ट करने की अपील की है। बीएमसी अब उन सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस भी बढ़ रहे

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट यानी ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। पूरे देश की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। मुंबई में धारा 144 लगी हुई है। महाराष्ट्र में इस वेरिएंट से 17 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 8 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

You may have missed