स्लम इलाकों के झुग्गी झोपड़ी में मास्क वितरण तथा जागरूकता अभियान चला रहे हैं रोहित राज रंधीर

पटना।राजधानी के आर ब्लॉक, अदालतगंज तथा कमला नेहरू नगर के स्लम एरिया में समाजसेवी तथा भाजपा कैलाशपति मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहित राज रंधीर अनलॉक वन के दौरान मास्क वितरण तथा जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।विदित हो की इन इलाकों में बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ियां हैं।जहां संक्रमण का खतरा भी ज्यादा बरकरार होता है।लॉक डाउन के दौरान लगातार 50 दिनों तक इन इलाकों में भोजन वितरण करने का काम करने वाले रोहित राज रंधीर ने बताया कि लॉक डाउन खुलने के बाद अब इन इलाकों में जनता को जागरूक करना बड़ी जिम्मेदारी का काम है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास मास्क- सैनिटाइजर जैसे मूलभूत सुविधाएं नहीं है।कोरोना महाआपदा की इस घड़ी में वे तथा उनकी टीम इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बीच मास्क वितरण करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान लगभग 50 दिनों तक दीघा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया के निर्देश से तथा अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए उन्होंने भोजन वितरण का काम किया है।उन्होंने कहा कि वे तथा उनकी टीम लगभग 300 लोगों के बीच प्रतिदिन कच्चा राशन बांटा करती थी। रोहित राज रंधीर ने इस कार्य में सहभागी बने सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि अभी भी समाज खतरे से उभरा नहीं है।इसलिए वे लोगों को जागरूक करने का अभियान में जुटे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि रोहित राज रणधीर की पत्नी श्वेता रंजन इसलिए बार इसी इलाके से वार्ड पार्षद की प्रत्याशी थी।चुनाव में दूसरे स्थान में रही थी। रोहित राज रंधीर ने बताया कि चुनाव में जीत या हार कोई मायने नहीं रखता है। जब लोगों ने उनकी पत्नी के पक्ष में मतदान किया था तो फिर वार्ड क्षेत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित हो जाती है।इसलिए लॉक डाउन तथा कोरोना महाआपदा के दौरान वे लगातार इन क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुए राहत अभियान चलाते रहे हैं।उन्होंने कहा कि अभी पूरे इलाके में मास्क वितरण करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
