झारखंड बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद्र त्रिपाठी का निधन,शोक संवेदनाओ का ताता

रांची।बिहार-झारखंड के विद्वान एवं वरीय अधिवक्ता तथा झारखंड बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया।रांची स्थित एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण श्री त्रिपाठी का निधन हो गया।त्रिपाठी बिहार- झारखंड के प्रख्यात अधिवक्ता थे।झारखंड के डाल्टनगंज जिले के मूल निवासी प्रेमचंद्र त्रिपाठी लंबे अर्से से पटना तथा रांची उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे।लंबी अवधि के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चर्चित मुकदमों में नाम तथा शोहरत हासिल किया।उल्लेखनीय है कि 2016 में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय दीपक मिश्रा के द्वारा पटना उच्च न्यायालय में 50 वर्षों से वकालत कर रहे अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया था।जिसमें झारखंड से एकमात्र सम्मानित होने वाले अधिवक्ता प्रेमचंद्र त्रिपाठी ही थे। प्रेमचंद्र त्रिपाठी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर पटना-रांची उच्च न्यायालय समेत दोनों राज्यों के कई जिला अदालतों के अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट किया।त्रिपाठी के निधन को लेकर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दुर्गानंद झा,अजीत कुमार शुक्ला,ब्रजेश तिवारी, राजेश पांडे बाला जी पाठक,अखिलेश कुमार पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट किया है।

About Post Author

You may have missed