September 27, 2026

जदयू के RCP सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, हैदराबाद में ली पार्टी की सदस्यता

  • अभी तक नही हुई हैं आधिकारिक घोषणा, CM नीतीश से नाराज़ चल रहे थे RCP

पटना। केंद्रीय मंत्री व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हो गये हैं। हैदराबाद में उन्होंने बीजेपी पार्टी की सदस्यता हासिल की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराजगी के बाद उन्होंने पार्टी बदल ली है। हालांकि कि इस बात की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे। जेडीयू छोड़ बीजेपी का दामन थामने की चर्चा से बिहार में राजनीति तेज हो गयी है। दरअसल हैदराबाद में आयोजित बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह शामिल हुए थे। राज्यसभा नहीं भेजे जाने के कारण आरसीपी सिंह नाराज चल रहे थे। इस बात की चर्चा खूब हुई लेकिन बीजेपी में शामिल होते ही उनकी यह नाराजगी अब सबके सामने निकलकर आ गयी है।

You may have missed