September 23, 2026

JDU नेता संजय सिन्हा का निधन, मदन मोहन झा, अशोक चौधरी, सुमित कुमार सिंह समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

पटना। जदयू के प्रदेश सचिव तथा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा का आज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। संजय सिन्हा के निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर उमड़ पड़ी। राजनीतिक जगत में साफ-सुथरी छवि एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाने वाले संजय सिन्हा के इस प्रकार के निधन से उनके चाहने वालों के बीच दुख का माहौल व्याप्त हो गया। संजय सिन्हा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह,कांग्रेस के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़, जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा, कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा, समाजसेवी अमित सिंह, अमृतवर्षा के कार्यकारी संपादक बन बिहारी समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

संजय सिन्हा के निधन पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वे उनके परम मित्र थे। उनके निधन से वे मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस कठिन परिस्थिति में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करें।शोक जताने वाले लोगों ने कहा कि संजय सिन्हा के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। पटना में अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न की जाएगा।

You may have missed