बड़ी खबर-जदयू को करारा झटका, छह विधायक भाजपा में शामिल

पटना।देश के सियासत में भाजपा ने जदयू को बड़ा झटका दे दिया।भाजपा ने जदयू के 6 विधायकों को अपने पार्टी में शामिल करवा लिया है।बिहार चुनाव के बाद समझा जा रहा था कि भाजपा तथा जदयू के बीच बेहतर राजनीतिक ट्यूनिंग चल रही है।मगर अचानक से भाजपा के इस कदम ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। भाजपा के द्वारा दी गई इस झटके को जदयू करारी शिकस्त के रूप में भी ले सकती है।दरअसल अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 7 विधायक चुनाव जीते थे। जिसमें से 6 विधायकों ने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया।अप्रैल 2019 में अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हुआ था।जिसमें भाजपा और जदयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।बेहतर प्रदर्शन करते हुए जदयू ने वहां 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।जदयू के टिकट पर जीत हासिल कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी छह विधायक अरुणाचल प्रदेश के हैं।

विधायकों के नाम तलेम तबोह, जिक्के ताको, हयेंग मंगफी, दोर्जी वांग्डी खर्मा, डोंग्रु सियोंग्जु, कांगोंग ताकू शामिल हैं।वहीं पीपीए का एक विधायक कर्डो न्याग्योर भी बीजेपी में शामिल हो गए है।

About Post Author

You may have missed