मुख्यमंत्री का जनता दरबार और कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मोहर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को एक्शन में रहेंगे। बिहार में कडकड़ाती ठंड के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शेड्यूल काफी टाइट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले हाफ में जहां जनता के दरबार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं दोपहर बाद कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष नए साल में आज पहला जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। जिसमें लोगों की शिकायत सुनेंगे और ऑन स्पॉट उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार में तय विभागों की समस्याएं ली जाएंगी। जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
आज शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई हैं। बैठक कैबिनेट हाल में आयोजित की जाएगी। इसमें उपमुख्यमंत्री समेत और अन्य मंत्री शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी सेविका और सहायकों के मानदेय के इजाफे पर मुहर लग सकती है। वही महागठबंधन की सरकार ने 10 लाख नौकरी 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है।स्वास्थ्य और अन्य विभाग में अभी बड़े पैमाने पर बहाली होने की बात सरकार की ओर से की जा रही है। इससे पहले 26 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। जो 2023 का अंतिम कैबिनेट था अब नए साल में 2 सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय में इजाफे को लेकर काफी प्रोटेस्ट की थी। विधानसभा का घेराव की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले सप्ताह शनिवार को सहायता और सेविका के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके मानदेय को बढ़ाया जाएगा। उनके साथ समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी भी साथ थे।

About Post Author

You may have missed