January 27, 2026

जमुई डीएम की पत्नी ने धरना समाप्त किया,पूर्व विधायक सुमित सिंह का प्रयास सफल रहा

जमुई।जमुई से भी बड़ी खबर आ रही है जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी बंशना सिंह जो सुबह से ही डीएम आवास के बाहर धरना पर बैठी हुई थी। आज चकाई के पूर्व विधायक सह जदयू नेता सुमित कुमार सिंह के पहल पर धरना से उठ गई। पूर्व विधायक सुमित सिंह ने जमुई डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी वंशना सिंह को समझाने और मनाने का काम किया।जबकि सुबह से पूरा प्रशासनिक तंत्र तथा कई राजनीतिज्ञ इस प्रकरण को समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे। मगर सफलता हाथ आई पूर्व विधायक सुमित सिंह को।पूर्व विधायक ने अंततः जाकर डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी वंशना सिंह को जाकर मान-मनोबल किया। जिसका नतीजा यह निकला की सुबह से मीडिया के सुर्खियों में रही वंशना सिंह पूर्व विधायक की बातों का मर्म समझ कर धरना समाप्त करने पर मान गई। ज्ञातव्य हो की जमुई के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी वंशना सिंह आज सुबह से ही अपने जिलाधिकारी पति के आवास के बाहर धरना पर बैठ गई थी। काफी हंगामा हुआ।तब पूरे प्रदेश तक धरना की खबर पहुंच गई।खबरें यह भी आई के डीएम साहब आवास से निकल गए। इसके बावजूद किसी प्रकार का प्रशासनिक प्रयास डीएम साहब की पत्नी को धरना समाप्त करने पर तैयार नहीं कर सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी वंशना सिंह के बीच मामला तलाक और घरेलू विवाद से जुड़ा है। दोनों ओर से महिला आयोग तक मामला पहुंच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीएम धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली भी तलब किया था लेकिन वह नहीं गए थे। अभी तलाक का मामला जारी है।इसी बीच में अपने पति का आवास पहुंची मगर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।तब जाकर मामला मीडिया तक पहुंचा मगर आज पूर्व विधायक सुमित सिंह की प्रयास के कारण डीएम की पत्नी धरने को समाप्त करने का फैसला लिया।

You may have missed