जगदानंद सिंह बन सकते हैं राजद के प्रदेश अध्यक्ष,आज ही हो सकती है ताजपोशी

पटना।प्रदेश में राजनीतिक शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनता दल बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रहा है।हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।मगर राजद के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि आज जगदानंद सिंह की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी हो सकती है।जगदानंद सिंह राजद के वरिष्ठ नेता तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खास माने जाने वाले लोगों में एक हैं।माना जाता है कि जगदानंद सिंह के नाम पर मुहर लगाने में के पीछे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भी भूमिका रही हैं।बुरे दौर से गुजर रहा राजद यह राजनीतिक बदलाव एक प्रयोग के तौर पर कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष पद की ताजपोशी के बहाने राजन सवर्णों को ‘सॉफ्ट सिग्नल’ देना चाहता है।राजद में संगठनात्मक तौर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है।पार्टी के अंदरखाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक पार्टी ने  लालू यादव के सबसे करीबी और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के नाम पर सहमति बन गई है।खबर के मुताबिक 4 बार से राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहे रामचंद्र पूर्व का पत्ता साफ हो सकता है।खबर यह भी है कि आज जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पार्टी कार्यालय में 1 बजे नामांकन भी करेंगे और इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।ज्ञातव्य हो कि  2010 से रामचंद्र पूर्वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2010 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें अब्दुल बारी सिद्दीकी की जगह पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सिद्दीकी विधानसभा में विधायक दल के नेता बनाए गए थे। उसके बाद पूर्वे को यह जिम्मेदारी मिली थी।लेकिन अब आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बदलाव का फैसला लिया है।

About Post Author

You may have missed