राजद कार्यालय वापस आते ही जगदानंद ने दिखाए तेवर, कहा- कुढ़नी में जनता और उन्मादी के बीच की होगी लड़ाई

पटना। लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटे राजद के प्रदेश अध्य्क्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक किया।  इस बैठक के बाद बाहर आए जगदानंद सिंह ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। जगदानंद सिंह ने कहा कि, कुढ़नी में जनता और भारत तो लूटने वाले की लड़ाई है, इसलिए यहां जनता सही फैसला करेगी। राजद के प्रदेश अद्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि, बिहार में महागठबंधन विशेषकर इस देश में उन्मादी और दंगाई के खिलाफ जो जनता की एकता है उसका एक स्वरूप है। इसके साथ ही उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि, हमलोगों ने यह तय किया है कि हमारा एक-एक कार्यकर्त्ता इसको लेकर प्रचार करेगा। इसी कड़ी में आज हमारे पार्टी के नेता वहां मौजूद हैं। इसके बाद भी कल हमारे पार्टी और भी नेता वहां जाएंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, कहने को तो कुढ़नी बिहार का एकमात्र विधानसभा इलाका है, लेकिन यहां की लड़ाई जनता और इस देश की अखंडता को चुनौती देने वाले लोग, देश को अलग – अलग बांटने वाले लोग की है। कुढ़नी में यह मालूम चलेगा की जब जनता एकसाथ हो जाती है तो कैसे देश की बड़ी-बड़ी सलतनत हिल जाती है। यह एक नए बिहार और नए भारत की सरकार बन रही है। जगदानंद ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव मोदी सरकार को एक चुनौती है। भाजपा के लोग ने उन्माद फैलाने का काम किया है, जबकि हमलोग गांव के लोग हैं। हमलोग खेत में काम में काम करने वाले लोग के प्रतिनिधि हैं।

About Post Author

You may have missed