October 16, 2026

सुबह से जारी हंगामा तथा जद्दोजहद के बीच तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा,स्पीकर से की विशेष सत्र बुलाने की मांग

पटना।राबड़ी आवास के बाहर हुए भारी हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी से मिलने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव विधान विधान सभा के अध्यक्ष से मिलकर विशेष सत्र बुलाने की मांग करेंगेरा।तेजस्वी यादव नौ सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुचें थे।लेकिन प्रशासन ने तीन नेताओं को जाने की इजाजत दी।राजद विधायक भोला यादव को प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई कि 3 से ज्यादा लोगों को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इसके बाद बात बिगड़ गई और भोला यादव ने साफ कह दिया कि अगर ऐसा है तो आरजेडी के विधायक राबड़ी आवास पर ही धरने पर बैठेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है और लॉकडाउन में मीडिया और प्रशासन के लोगों को हर जगह जाने की छूट है बावजूद उसके जनप्रतिनिधियों को विधानसभा जाने से रोका जा रहा है।

कुछ देर चले मशक्कत तथा विरोध बीच आखिरकार राजद के नेता प्रशासन की दिशा-निर्देश के अनुसार के ही विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं।तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के तीन नेताओं के साथ विधानसभा के लिए निकल गए हैं जहां वह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मुलाकात करेंगे।

नोट-चित्र प्रतीकात्मक है

You may have missed