कल से 14 जिलों में दो दिनों तक होगी बारिश; गिरेगा तापमान, विभाग का पूर्वानुमान जारी

पटना। बिहार में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। कल यानी 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक राज्य में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि 29 फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 3 मार्च तक कई जिलों में हल्की बारिश होगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसकी वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। पटना में आज पूरे दिन मौसम साफ बना रहेगा। सुबह से ही धूप निकली हुई है। पूरे हफ्ते पटना का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी जिला सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा पटना का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बीच बना हुआ है। इसके साथ 1 से 3 मार्च तक इन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई हैं, जिनमे 1 मार्च को  सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर में बारिश के आसार हैं। वही  2 मार्च को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलो में वर्षा होगी। साथ ही 3 मार्च को कैमूर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, पटना, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

About Post Author

You may have missed