पीएम मोदी ने देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत देश को किया समर्पित, नौसेना के नए ध्वज का भी किया अनावरण

  • पीएम बोले- नेवी के नए ध्वज से हमने गुलामी का प्रतीक हटाया, नया नौसेना ध्वज शिवाजी को है समर्पित

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत नेवी को सौंप दिया। उन्होंने नए नौसेना ध्वज का भी अनावरण भी किया। बोले कि इस पर पहले गुलामी का प्रतीक का था, जिसे हमने हटा दिया है। नया नौसेना ध्वज शिवाजी को समर्पित है। मोदी ने एयरक्राफ्ट कैरियर को बनाने वाले इंजीनियर्स की तारीफ की और कहा- इस शिप में जितने केबल और वायर हैं, वो कोच्चि से काशी तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईएनएस विक्रांत सिर्फ वॉरशिप नहीं, समंदर में तैरता शहर है। मोदी कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहुंचे थे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की ये भारतीयों के लिए गर्व का मौका है। ये भारत की प्रतिभा का उदाहरण है। ये सशक्त भारत की शक्तिशाली तस्वीर है। ये अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है। ये बताता है कि ठान लो तो कुछ भी असंभव नहीं है। हम आज नए सूर्य के उदय के साक्षी बन रहे हैं। इसमें जितनी बिजली पैदा होती है। उससे 5 हजार घरों को रोशन किया जा सकता है। ये दो फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। केबल और वायर कोच्चि से शुरू होकर काशी तक पहुंच सकते हैं। ये जटिलता हमारे इंजीनियर्स की जीवटता का उदाहरण हैं।
नौसेना का नया ध्वज शिवाजी को समर्पित
मोदी ने कहा- शिवाजी की समुद्री ताकत से दुश्मन कांपते थे। आज मैं नौ सेना नया ध्वज छत्रपति वीर शिवाजी महाराज को समर्पित करता हूं। ये नया ध्वज नौसेना के बल और आत्मसम्मान को बल देगा। अब तक नौसेना के झंडे पर गुलामी की तस्वीर थी। इस तस्वीर को हमने हटा दिया है।
आईएनएस विक्रांत ने भारत को नए भरोसे से भर दिया : पीएम मोदी
मोदी ने कहा- विक्रांत विशाल है, ये खास है, ये गौरवमयी है। ये केवल वारशिप नहीं है। ये 21वीं सदी के भारत के कठिन परिश्रम, कौशल और कर्मठता का सबूत है। आज भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो अपनी तकनीक से ऐसे बड़े जहाज बना सकते हैं। आज आईएनएस विक्रांत ने भारतीयों को नए भरोसे से भर दिया है। भारत के समुद्री इतिहास में अब तक के सबसे बड़े जहाज और स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को 20,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह युद्धपोत अत्याधुनिक स्वचालित यंत्रों से भी लैस है।


इंडियन नेवी को मिला नया नौसेना ध्वज
इंडियन नेवी को शुक्रवार को नया नौसेना ध्वज यानी निशान मिला। इसमें पहले लाल क्रॉस का निशान होता था। इसे हटा दिया गया है। अब बाईं ओर तिरंगा और दाईं ओर अशोक चक्र का चिह्न है। इसके नीचे लिखा है- शं नो वरुण: यानी वरुण हमारे लिए शुभ हों।

About Post Author

You may have missed