भारत ने वैक्सीनेशन में रचा इतिहास, देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा हुआ 100 करोड़ के पार
भारत सरकार। भारत ने आज कोरोना वैक्सीनेशन में इतिहास रच दिया है। जानकारी के अनुसार, भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में भारत ने ये नया कीर्तिमान बनाया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। बता दे कि 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 279 दिन में 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं। बता दे की आज से 10 महीने पहले कोरोना योद्धाओं के समर्पण और सरकार की प्रतिबद्धता सजगता के दम पर 16 जनवरी 2021 को कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई थी।

भारत सरकार के बयान के अनुसार, अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 103.5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी की जा चुकी हैं। वही इसके बाद भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 10.85 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ अभी भी उपलब्ध हैं। इस खास अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि महामारी के इस दौर में जिस तरह से लोगों ने अनुशासन रखा, कोरोना के सारे दिशा-निर्देशों का पालन किया और अपनी इच्छाशक्ति, आत्मशक्ति और अपने विश्वास को बनाए रखा उसी का परिणाम है कि आज देश ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने सिर्फ 10 महीने में असंभव को संभव कर दिया हैं। 130 करोड़ की आबादी में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ वैक्सीनेशन का डोज का आंकड़ा देश के लिए बेहतरीन उपलब्धि है।
WHO ने दी भारत सरकार को बधाई
इस खास अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह के कहा हैं भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है, क्योंकि भारत ने अपने देश की जनता के साथ दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज़ दी हैं। WHO भारत को इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता है। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों जिनका हेल्थकेयर सिस्टम बहुत अच्छा है, उनसे भी बेहतर तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने देशभर में व्यापक रूप से वैक्सीनेशन किया हैं।

