बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल

नई दिल्ली। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम पहुंचने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, आईटी की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। बीबीसी इंडिया के मैनेजमेंट ने रेड की सूचना लंदन हेडक्वार्टर को दे दी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि आयकर विभाग या बीबीसी की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। बीबीसी के ऑफिसों पर रेड के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। रमेश ने मंगलवार को यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में जेपीसी जांच से भाग रही है। उधर बीबीसी के ऑफिसों पर आईटी रेड की खबर को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने चौंकाने वाली खबर बताया है।
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के तहत ऑपरेट होता है दिल्ली ऑफिस
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद के ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। बीबीसी को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था। वही पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री – ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर हुए विवाद के हफ्तों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

About Post Author

You may have missed