भागलपुर : अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, गला रेतकर ली जान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में बरारी थाना क्षेत्र में बड़ी मुसहरी के रहने वाले कैलाश साह को पत्नी की हत्या के आरोप में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। कैलाश ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि उसने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। रविवार की देर रात उसने कुप्पा घाट के पास पुलिया पर पत्नी का गला रेत डाला था। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी का शव बरामद किया गया था। महिला के पति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी के कई लड़कों से अवैध संबंध थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया था। महिला के भाई विक्की के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला सुल्तानगंज के रहने वाले कैलाश साह की पत्नी जूली कुमारी है। आरोपी कैलाश साह का कहना है कि उसकी पत्नी के कई लड़कों के साथ अवैध संबंध थे। वह लगातार एक साथ कई लड़कों के संपर्क में थी। वह अक्सर लड़कों से बात करती थी। वह कई-कई दिन तक घर नहीं आती थी और घर आने के बाद मुझसे बात नहीं करती थी। इसके साथ साथ पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने बताया की रविवार की शाम जूली और उसके पति के बीच झगड़े की बात सामने आई है।

About Post Author

You may have missed