पूर्वी चंपारण में मामूली विवाद में पति ने ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली पत्नी को मार डाला, जानिए क्या पूरा मामला

पू. चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिलें में मामूली विवाद में पत्नी ऑर्केस्ट्रा में नाचने वाली पत्‍नी की हत्‍या कर दी। जानकारी के मुताबिक छौड़ा-दानो में ऑर्केस्ट्रा में काम करनेवाली एक अठारह साल की नर्तकी राखी सरदर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके बाद पति ने ये कदम उठाया। पुलिस को उसी ऑर्केस्ट्रा में काम करनेवाली मृतका की सहकर्मी मोहिनी सेन ने आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि घटना के दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

उसके पति सागर सरदर ने अन्य नामजद आरोपितों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव गायब कर दिया। मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। वहीं नामजद लोगों में अजीत कुमार, जयप्रकाश प्रसाद, ऑरकेस्ट्रा संचालक गौरव जायसवाल, मैनेजर धीरज कुमार शामिल हैं। दो-तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर दो नामजद आरोपियों, अजीत कुमार एवं जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Post Author

You may have missed