पटना में विज्ञान दिवस के मौके पर बच्चों ने बनाया मानव श्रृंखला, 38 जिलों के 1000 बच्चों ने लिया भाग

पटना। बिहार में विज्ञान दिवस के मौके पर मंगलवार को राज्य भर के मेधावी बच्चे पटना में मानव श्रृंखला बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। बता दे की छात्रों ने गांधी मैदान जेपी गोलंबर के पास मानव श्रृंखला बनाया। वही इस मानव श्रृंखला को बनाने के लिए बिहार के 38 जिलों से लगभग 1000 बच्चों ने हिस्सा लिया। मानव श्रृंखला बनाने से पहले बच्चों ने एक साइंस रैली भी निकाली जिसमें सभी ने विज्ञान को अपनाना है, अंधविश्वास हटाना है के नारे लगाए। वही आज के मानव श्रृंखला का थीम स्वास्थ्य और पर्यावरण था। इसका आयोजन पटना के राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, कृष्ण विज्ञान केंद्र और साइंस फार सोसाइटी के सहयोग से किया गया है। आज के मानव श्रृंखला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नितिन नबीन मौजूद रहे। वही इस मानव श्रृंखला का आयोजन मात्र मनोरंजन की दृष्टि से नहीं बल्कि किसी महत्त्वपूर्ण दिवस या घटना संबंधी आम लोगों में जागृति और चेतना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया।
बिहार के 38 जिलों से बच्चों ने लिया हिस्सा
बता दे की SCERT के सहयोग से आज का विज्ञान दिवस कृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, व्याख्यान के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके लिए बिहार के 38 जिलों से बच्चे आए हैं। वही इन कार्यक्रमों में जो विजेता होंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वही इस विज्ञान दिवस के आयोजन का उद्देश्य विज्ञान को लोकप्रिय बनाना, मिशन भावना पैदा करना, विज्ञान को समाज से जोड़ना तथा विज्ञान से संबंधित संदेशों को भारत के सभी नागरिकों तक पहुंचाना है, जिससे लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके। साथ ही प्रगतिशील समाज का निर्माण हो सके। वही इसका उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा बच्चों तथा आम लोगों में राष्ट्र-निर्माण के लिए विज्ञान के योगदान का अनुभव कराना और इसे बढ़ावा देना है।

About Post Author

You may have missed