झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग जारी करेगा अधिसूचना

झारखंड। झारखंड के बरहेट विधानसभा सीट से झामुमो के विधायक हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। वही राज्यपाल इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग राज्य चुनाव आयोग को देंगे। वही इसके बाद चुनाव आयोग इसकी अधिसूचना जारी करेगा। वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में निर्वाचन आयोग के बाद राज्यपाल ने भी अपना फैसला सुना दिया है। बता दे की बरहेट विधानसभा सीट से झामुमो के विधायक हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पद का गलत इस्तेमाल कर अपने नाम से खनन लीज लेने का आरोप था। वही इससे पहले 2 दिन तक झारखंड की राजनीति में लगातार गहमागहमी बनी रही। वही गुरुवार को ही चर्चा थी कि हेमंत सोरेन की सदस्यता पर निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट राजभवन पहुंच गयी है। परन्तु राज्यपाल रमेश बैस से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जब इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वही दूसरी तरफ हेमंत सोरेन के आवास पर शुक्रवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन  के सभी विधायकों को बुलाया गया। वही मुख्यमंत्री आवास में UPA विधायक दल की बैठक हुई। विधायकों और मंत्रियों ने बैठक के बाद कहा कि पूरी UPA एकजुट है। वही सरकार को कोई खतरा नहीं है। राजभवन से पत्र आने के बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी। वही UPA विधायक दल की बैठक के बाद झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। वही उन्होंने कहा कि BJP के एक सांसद की वजह विधायकों में नाराजगी है।

 

About Post Author

You may have missed