बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी: पटना में साफ़ रहेगा मौसम, होगी हल्की वर्षा

पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रदेश में सक्रिय होने से वर्षा में तेजी आएगी। अधिसंख्य जिलों में हल्की से लेकर भारी वर्षा की संभावना है। गुरुवार को उत्तरी भागों के 10 जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मधेपुरा, कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत शेष भागों में हल्की वर्षा के आसार है। वहीं प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। इसके अलावा, बुधवार को किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के बगहा में 30.8 मिमी पटना व आसपास इलाकों में सुबह में तेज के बाद शाम को हल्की वर्षा से मौसम सुहाना बना रहा। तेज हवा का प्रवाह होने के साथ हल्की वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राजधानी समेत 28 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Post Author