पटना समेत पूरे प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, अगले दो दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान

पटना। बिहार मौसम विभाग के मुताबिक अब प्रदेश का तापमान चढ़ने वाला है। अप्रैल के पहले सप्ताह में लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास हो रहा था, वहीं दूसरा हफ्ता की एंट्री होते ही मौसम ने करवट ली। जिससे आसमान में बादल छाए रहे, वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि 16 अप्रैल के बाद से मौसम पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर 15 और 16 अप्रैल के लिए मौसम सामान्य रहने की बात कही है। हालांकि अब बारिश की गतिविधियां रुकने वाली है और तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। एक बार फिर से लोग तपती गर्मी की मार झेलेंगे। पटना स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आज से शुरू हो रहे इस हफ्ते में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उधर रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम में नमी है। इस वजह से अधिकांश जिलों में आज भी आंशिक बादल देखने को मिल रहे हैं। वहीं 16 अप्रैल को भी यही स्थिति रह सकती है। 16 अप्रैल के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी। पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में वृद्धि होने के कारण लोगों को अधिक गर्मी का एहसास भी होने लगा है। विभाग की में ओर से मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय से सक्रिय हो सकता है। इस कारण से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल अभी दक्षिण बिहार से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा राज्य के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सब के चलते राज्य में कम दवाव का केंद्र बन गया है। हवा करीब-करीब बेहद शांत है। इन सब के कारण अब तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। वही बारिश की वजह से लोगों ने कुछ दिन मई-जून जैसी ग्रमी से राहत की सांस ली थी। प्रदेश के सर्वाधिक अधिकतम तापमान के साथ लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं मौसम में बदलाव की वजह से गिरकर 35 डिग्री तक आगया था।

About Post Author

You may have missed