PATNA : मसौढ़ी में बारात में आये दूल्हे की तबीयत बिगड़ी, लड़की पक्ष का शादी से इंकार, दूल्हे समेत सभी को बनाया बंधक

मसौढ़ी। पटना के मसौढ़ी में देर रात को एक शादी में दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने ना केवल शादी से इंकार कर दिया बल्कि दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया। मामला भगवानगंज थाना इलाके का है। दूल्हे के बेहोश होने के बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और शादी में खर्च हुई रकम वापस लेने के लिए पूरी बारात को बंधक बनाया गया। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वह लड़की पक्ष के घर पहुंची। पुलिस ने पूरी बारात को छुड़वाया। बताया जा रहा है की शादी की रस्म के दौरान दूल्हे के बेहोश हो जाने के कारण ये बवाल मचा। दानापुर के मुबारकपुर से एक बारात भगवानगंज थाना के एक गांव में आई थी। गाल सेकाई की रस्म के दौरान दूल्हा बेहोश हो गया।
दूल्हे पर बीमारी का आरोप लगा लड़की पक्ष ने शादी करने से किया मना
वही उसके बाद दूल्हे को बीमारी होने का आरोप लगा लड़की पक्ष ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे के परिवार वालों से शादी में दिए गए गिफ्ट, रकम और इंतजाम में हुए खर्च की मांग करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बोच विवाद बढ़ गया और लड़की पक्ष ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बाद में दूल्हे के परिवार वालों ने अपने पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया की सूचना पर ही पुलिस ने लड़के वालों को छुड़वाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराया और बिना दुल्हन के ही पूरी बारात लौट गई।

About Post Author

You may have missed