बीपीएससी में हेडमास्टरों की नियुक्ति परीक्षा स्थगित; नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

पटना। प्रदेश में एक बार फिर स्कूलों में हेडमास्टर की नियुक्ति के लिए होनेवाली नियुक्ति परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा हैं की बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राइमरी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। वही खास बात यह है कि इस बार आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक जानकारी के लिए जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्कूलों में हेड मास्टर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2022 को किया जाना था। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है। अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया जायेगा। हालांकि इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गयी है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टर के करीब 40 हजार पदों पर नियुक्तियां होगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 16204, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं।

About Post Author

You may have missed