बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए सोनिया गांधी को परेशान कर रही है केंद्र सरकार : कांग्रेस

  • केंद्र सरकार के एजेंडे पर काम करना बंद करें ईडी, नहीं तो होगा व्यापक आंदोलन : कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास

पटना। बिहार कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्तचरण दास ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक का आयोजन किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि जिस महिला ने देश के प्रधानमंत्री का पद दो-दो बार ठुकराया है उसे राजनीतिक रंजिश में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय के झूठे आरोप में बार-बार पूछताछ करके नाहक परेशान करने का साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में इस तरह की ओछी राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा ने अपने राजनीतिक विरोधियों से व्यक्तिगत रंजिश पाल रखा है। 21 जुलाई को उन्होंने ईडी के द्वारा हमारी शीर्ष नेता सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है उस दिन सभी कांग्रेसजन प्रदेश में धरना देंगे और 22 को सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई इडी के खिलाफ धरना देगी। इसके साथ ही उन्होंने 2 अक्टूबर से प्रस्तावित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किमी की यात्रा के पूर्व बिहार के 9 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक जिले के बूथ स्तर तक में 75 किमी की यात्रा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि देश के सम्मानित परिवार और राजनीतिक धरोहर गांधी परिवार पर बार-बार ईडी द्वारा किया जा रहा हमला केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है। भारतीय राजनीति में इससे घृणित सत्ता पक्ष नहीं देखा जा सकता है जो आज भाजपा ने कर रखा है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में नियुक्त नवसंकल्प कार्यक्रम के पर्यवेक्षकों को धन्यवाद प्रेषित किया और आगे के सभी आंदोलनों के लिए कमर कस कर लड़ने के लिए तैयार रहने को निर्देशित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, अनुशाशन समिति के अध्यक्ष कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, मिडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक विजेंद्र चौधरी, मुरारी प्रसाद गौतम, संतोष मिश्रा, आनंद शंकर, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, लाल बाबू लाल, जया मिश्रा, आनंद माधव,  प्रवीन सिंह कुशवाहा, ज्ञान रंजन, विनय वर्मा, डॉ. अजय कुमार सिंह, मुन्ना शाही, भावना झा, अमित कुमार टुन्ना, मोहम्मद खान अली, नागेन्द्र कुमार विकल, संजीव कुमार कर्मवीर, राज कुमार राजन, राजेश कुमार सिन्हा, अरबिंद लाल रजक, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, मृणाल अनामय, शशि रंजन, डॉ. आशुतोष शर्मा, सत्येन्द्र बहादुर, अशोक गगन, सत्येन्द्र कुमार सिंह, असफर अहमद, ललन कुमार, अनोखा देवी, प्रतिभा सिंह, अनुराग चन्दन, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, वशी अख्तर, रेनू सिंह, उमेश कुमार राम, अस्वनी कुमार, अरबिंद चौधरी, मृगेंद्र कुमार सिंह, विमलेश तिवारी, निधि पाण्डेय, वरुण शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, सुधीर शर्मा, विनोद पाठक, सूर्य मणि सिंह, अजय सिंह, रजनीश कुमार, हिमांशु कुमार, नरेन्द्र शर्मा, कुंदन गुप्ता, अमित कुमार, सिद्धार्थ क्षत्रिय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश शर्मा मधुकर, प्रदुमन यादव, आई. पी. गुप्ता, कुमारी अनीता, राजेंद्र चौधरी, किशोर कुमार सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगन मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed