बिहार में लूट का आतंक : सारण में बैंककर्मी से सवा लाख की लूट, लूट का विरोध करने पर बैंककर्मी को मारी गोली

छपरा। बिहार के सारण से एक बड़ी खबर आ रही है। बतया जा रहा है की बेखौफ बदमाशों ने लूट के दौरान एक बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दे की घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के महरौली गांव की है। वही लूट के दौरान बदमाशों ने बैंककर्मी के पास से सवा लाख रुपए भी लूटकर फरार हो गए। बता दे की दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वही मृतक बैंककर्मी की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के खरपट्टी गांव निवासी जुल्फिकार अली के बेटे जासुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की जासुद्दी बंधन बैंक में काम करता था। वही बता दे की गुरुवार की दोपहर जासुद्दीन पैसा कलेक्शन कर बैंक लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उससे लूटपाट की कोशिश की। जब बैंककर्मी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसके बैग से सवा लाख रुपए निकाल कर मौके से फरार हो गए। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक बैंककर्मी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे CCTV के फुटेज को खंगाल रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक मैगजीन और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

 

 

 

 

 

 

About Post Author

You may have missed