February 11, 2026

बिहार में आगर भाजपा की सरकार बनी, तो मुगलों के नाम पर जीतनी भी जगह है उसमे किया जाएगा परिवर्तन : सम्राट चौधरी

सासाराम। बिहार में BJP नेता यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्य।नाथ की राह पर चल पड़े हैं। बता दे की बिहार में BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो मुगलों के नाम पर जितनी भी जगह का नाम है, उन्हें बदलकर भारतीय वीरों के नाम पर रखे जाएंगे। वही उन्हों ने जनता पर भरोसे जताते हुए कहा कि जिस तरह मगध से अहंकारी घनानंद के साम्राज्य को सम्राट अशोक ने उखाड़ फेंका था, उसी तरह बिहार की जनता नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वही विधान परिषद में विरोधी दल के नेता व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रामनवमी हिंसा मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में समाहरणालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने सासाराम आए थे। वही इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुगलों के नाम पर जिन शहरों के नाम हैं, उन्हें बदलकर भारती बलिदानियों के नाम पर रखे जाएंगे।
मेमोरी लॉस के शिकार नीतीश
वही आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को बीच-बीच में PM बनने का कीड़ा काटता है। साल 2014 में जब कीड़े ने काटा था तो वे दो सीट पर सिमट गए थे। वही इस बार कीड़ा काटा है, तो वे जीरो पर आउट होंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलने गए थे। उनसे आग्रह करता हूं कि ये जब मिलने जाते हैं तो लिखवा लीजिए, नहीं तो मेमोरी लॉस नीतीश जी बाद में कह देंगे कि मैं उनसे कभी मिला ही नहीं हूं।

You may have missed