फतुहा : पईन से युवक का गोली लगा शव बरामद, मृतक ने किया था अंतर जातीय विवाह

परिजनों ने पहचान करते हुए मृतक के ससुर व साले पर लगाया हत्या करने का आरोप

फतुहा। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर परसा गांव के पास एक पईन से गोली लगी हुई 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर पर अपराधियों द्वारा तीन गोली मारी गई है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने उसके कपड़े तथा उसके निजी अंगों से भी खिलवाड़ किया है। सभी कपड़े फटे पड़े थे। मृतक के शरीर को एसिड से जलाने का भी प्रयास किया गया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या दो दिन पहले की गयी है तथा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अपराधियों ने पईन में फेंक दिया है। उसकी हत्या कब और कहां हुई है, इस बात की खुलासा नहीं हो पायी है। उधर पिछले तीन दिन से लापता हुए उक्त युवक की तलाश में मृतक के परिजन फतुहा पहुंचे। जैसे ही शव बरामदगी की सूचना मिली वैसे ही परिजन बरामदगी स्थल पर पहुंच कर उसकी पहचान की। मृतक के भाई रवि भूषण सिंह ने मृतक की पहचान सीतामढ़ी निवासी शंभु सिंह के पुत्र रिंकू रावत उर्फ पिंटू सिंह के रुप में की है। फिलवक्त मृतक अपने पत्नी व दो बेटियों के साथ पटना सिटी के बाहरी बेगमपुर में एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक के भाई रवि भूषण सिंह के बयान पर पुलिस ने उसके ससुर सीतामढ़ी के नन्हकार सिमरदर गांव निवासी शशिकांत झा, साले सतीश झा, शंभु झा, व शंकर झा तथा एक अन्य लड्डू झा के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बताया जता है कि मृतक पिंकू रावत वर्ष 2007 में अंतर जातीय विवाह करने के लिए शशिकांत झा की पुत्री रुचि कुमारी को शादी के नियत से भगा ले गया था। इस घटना से बौखलाए रुचि के पिता ने न्यायालय में अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जो कि अभी भी न्यायालय में लंबित है। उसी समय रुचि के पिता शशिकांत झा ने मृतक के परिवार पर दोनों की बरामदगी के लिए दबाव भी बनाया था तथा आक्रोशित होकर मृतक के एक भाई का हाथ भी काट दिया था। लेकिन उन दोनों ने न तो न्यायालय में सरेंडर किया और न ही घर वापस सीतामढ़ी गये। इसी दौरान मृतक के दो बेटी भी पैदा हुए। इसके बाद वह पटना सिटी के बाहरी बेगमपुर में किराए के मकान में रहने लगा। परिजनों की माने तो मृतक के ससुर ने दोनों को धमकी दिया था कि दोनों को गोली मार देंगे। बताया जाता है कि दो दिन पहले मृतक का ससुर व साला बेगमपुर में देखे गए थे। उधर किराए के मकान से मृतक की पत्नी रुचि कुमारी भी बच्चों संग गायब है। मृतक पेशे से मकान शंटिग का काम करता था।
पुलिस के अनुसार पत्नी भी संदिग्ध
थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार पिछले छह माह से मृतक व उसकी पत्नी रुचि कुमारी के साथ सबंध अच्छे नहीं थे। परिजनो के अनुसार उसके संबंध अन्य जगहों पर भी हो गया था। वह घर से अक्सर गायब हो जाती थी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार प्राथमिकी में रुचि कुमारी का नाम तो दर्ज नही है लेकिन उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed