मोतिहारी में लड़की तस्करी गैंग का भंडाफोड़; 7 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के लिए लाई गई 7 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया हैं। साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। सभी लड़कियों के बरामदगी के बाद इसकी सूचना जबलपुर पुलिस को दी गई है। सूचना पर जबलपुर की पुलिस मोतिहारी आ रही है। आने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। वही जानकारी के मुताबिक, एसपी कुमार आशीष को सातों लड़की में से किसी एक ने फोन अपनी आप बीती सुनाई। जिसके बाद मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा के साथ एसपी ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को छापामारी करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देष मिलते ही छापेमारी कर सभी सातों लड़कियों को सुरक्षित बचाया है।

इस छापामारी टीम का नेतृत्व सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार कर रहे थे। छापेमारी टीम में छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार शामिल थे। मानव तस्करी लड़की को लाकर ऑर्केस्ट्रा और देह व्यापार कराते हैं। गिरफ्तार तस्करों ने बताया जाता है कि लड़कियों वहा से लाते है। ऑर्केस्ट्रा और पार्टी में कैटरिंग करने के नाम पर लाया गया था। इसके बाद उन्हें अंधेरे कमरों में कैद कर उसके गलत काम करवाया जाता हैं।

About Post Author

You may have missed