मौनी अमावस्या पर पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी लोगों की भीड़, प्रशासन का पुख्ता इंतजाम 

पटना। देश भर के सभी श्रद्धालु आज साल 2023 की पहली माघ अमावस्या के शुभ अवसर पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बता दें कि, इस अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जा रहा है। ये अमावस्या कई मायनों में वेहद खास है, जो लोग अपने नई शुभ कार्यो की शुरूआत करन चाहते है, वे सभी वेझिझक माघी अमावस्या में कर सकते हैं। दरअसल, इस पावन अवसर पर अहले सुबह से ही गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत दान पुण्य कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर सब मंगल होने की कामना की है। इस शुभ अवसर पर एक बड़े से मेलें का भी आयोजन किया गया है। यह मेला खास करके बच्चो को काफी आकर्षित कर रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण का केन्द्र टावर झूला,बच्चों का झूला,ब्रेक डांस, मौत का कुआं ड्रैगन,सहित दैनिक उपयोग की वस्तु,श्रृंगार प्रसाधन,हरेक माल की दुकानें रही हैं। इधर। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर प्रत्येक घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सक्रिय पुलिस व एसएसबी जवान बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद होने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोताखोरों को भी घाट किनारें ड्यूटी दी गई है। साथ ही जहां गहरे पानी होने का अनुमान है उसके पूर्व लाल निशान का झंडा लगाया है। ताकि कोई श्रद्धालु गहरे पानी की और नहीं जाए।

About Post Author

You may have missed