बिहार में गणेश चतुर्थी की धूम : पटना में मुंबई के लालबाग की तर्ज पर सजा पंडाल, विनायक को पहनाया 30 लाख का मुकुट

पटना। गणेश चतुर्थी के साथ ही देश के साथ राजधानी पटना में भी गणेश पंडाल सज चुके हैं। बता दे की पटना में मुंबई के लालबाग वाले गणपति की तर्ज पर पंडाल को सजाया गया है। जो गणपति भक्तों के लिए आकर्षक का मुख्य केंद्र है। यहां गणेश जी को 30 लाख का मुकुट पहनाया गया है। मुकुट में सोना और हीरे से काम किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी इस पंडाल में पूजा के लिए पहुंचेंगे। बता दे की मंदिर में आरती के लिए महाराष्ट्र से 50 लोगों की टीम बुलाई गई है। महाराष्ट्र मंडल के तहत बने इस भव्य पंडाल को 11 तरह के फूलों से सजाया गया है। इन फूलों को कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाया गया है।
ऑर्डर पर बनवाया गया है मुकुट
बता दे की विनायक के सिर पर 30 लाख रुपए का मुकुट सजाया गया है। यह मुकुट हर साल विनायक के लिए ऑर्डर पर बनवाया जाता है। वही इस साल भी यह मुकुट मुंबई में ऑर्डर देकर बनवाया गया है। इस मुकुट की खासियत यह है कि यह मुकुट सोने का है। वही इस पर हीरे जड़े हुए हैं। वहीं गणपति पूजा को खास बनाने के लिए इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बता दे की इस बार महाराष्ट्र मंडल की सभी महिलाएं पूरे गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन कर रही हैं। गणेश पूजा के लिए पिछले 1 महीने से यहां तैयारियां चल रही थी। आज से यहां गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने ली है।
मुंबई से बुलाई गई पंडितों की टीम
महाराष्ट्र मंडल गणपति पूजा भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन सुबह प्राण प्रतिष्ठा के साथ गणपति पूजा शुरू हुई। 11:00 बजे से विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पटनावासियों को पटना में रहकर मुंबई के लालबाग वाले गणपति की पूजा का एहसास हो इसलिए यहां खासतौर पर मुंबई से पंडितों की एक टीम बुलाई गई है। गणपति पूजा समाप्त होने पर इस मुकुट का ऑक्शन किया जाता है। पिछले साल गणपति को 21 लाख का मुकुट पहनाया गया था। वहीं, ऑक्शन में इसकी कीमत 26 लाख लगाई गई थी।

About Post Author

You may have missed