September 17, 2026

बाढ़ का तापमान 44 डिग्री के पार, लोग घर में दुबकने को हुए मजबूर

बाढ़। वेदर.कॉम के आधार पर सोमवार को बाढ़ शहर का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों को अब परेशानी होने लगी है। कामकाज पर जाने वाले लोग धूप तथा लू से बचने के लिए गमछा तथा तौलिया और आंखों पर काला चश्मा लगाना शुरू कर दिये हैं। आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षियों की भी गर्मी से हाल बेहाल है।
बताया जा रहा है कि काफी समय के बाद अप्रैल माह में तापमान में इतनी ज्यादा वृद्धि देखी जा रही है। सुबह 8 बजे के बाद से ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। पिछले दो दिनों से बाढ़ में 44 डिग्री तक तापमान बरकरार है। तापमान में हो रही वृद्धि से घर के अंदर पंखे के नीचे रहने में भी दिक्कतें आ रही है। रूम के अंदर तक की हवा गर्म हो जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए अब लोगों को खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार को छोटे-छोटे बच्चों का ख्याल रखते हुए जल्द से जल्द विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी का आदेश जारी करने के लिए सोचना चाहिए।

You may have missed