September 22, 2026

फतुहा में मछली को जीवित रखने के लिए होगा फिश लैंडिंग सेंटर का निर्माण, मछुआरों को होगा फायदा

फतुहा। गंगा नदी व पुनपुन नदी के किनारे रहने वाले मछुआरे को पकड़े गए मछली को जीवित रखने के लिए अब अन्य वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल नहीं करना पडेÞगा। कारण की बहुत जल्द ही स्थानीय त्रिवेणी संगम पर गंगा नदी में करोड़ों की लागत से राज्य सरकार के मत्स्य विभाग के द्वारा फिश लैंडिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को बकायदे मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गंगा में स्थल का निरीक्षण किया गया।
विभाग के कनीय अभियंता अशोक कुमार सिंह व विभाग के असिस्टेंट अशोक कुमार ने बताया कि फिश लैंडिंग के लिए कुछ ही दिनों में गंगा का जलस्तर कम होने पर मिट्टी की जांच करायी जाएगी। मिट्टी जांच होते ही फिश लैंडिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेंटर के निर्माण हो जाने पर मछुआरे द्वारा पकड़े गए मछली को इसमें सुरक्षित रुप से जीवित रखा जाएगा तथा वे जब चाहे अपनी मछली को ताजातरीन ले जाकर बेच सकते हैं। उनके मुताबिक एक तरह का यह सेंटर मछली पार्क होगा, जिसकी देखभाल के लिए विभाग के प्रशिक्षित कर्मी को लगाया जाएगा।

You may have missed