मुंगेर में फायरिंग करते 2 मनचले युवक का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूरी घटना CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में 2 बदमाश बीच सड़क से फायरिंग करते हुए नजर आए हैं। बता दे की इसका वीडियो सामने आया है। वही लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसके बाद मुंगेर पुलिस हरकत में आई और तुरंत टीम का गठन किया गया। इस मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुंगेर जिले के सफियाबाद इलाके में यह वीडियो होने की पुलिस ने पुष्टि की। वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जेजे रेड्डीब ने कहा कि 2 युवकों की ओर से गोली फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो पार्टी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई है।

वही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है। मीडिया को भी इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। बताते चले की मुंगेर जिला को अवैध हथियारों की काली मंडी के नाम से जाना जाता है। यहां अवैध हथियार कम कीमत में सुलभ उपलब्ध हो जाते हैं। आए दिन इस तरह के वीडियो मुंगेर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। लेकिन पुलिस के पकड़ से आरोपी दूर नहीं रहते। वही इस वायरल वीडियो के आधार पर भी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Post Author

You may have missed