पटना में 4 कट्ठा जमीन को लेकर फायरिंग, एक महिला व एक युवक जख्मी

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भूमि विवाद में फायरिंग का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला जिलें के पिपलावां थाना क्षेत्र का है। जहां जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। वही इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग भी की गई। गोली लगने से महिला व उसका बेटा घायल हो गया। वही दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव में 4 कट्ठा भूमि के विवाद को लेकर बीरबल कुमार व तरुण कुमार के परिजनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीरबल कुमार अपने कुछ लोगों के साथ मौके पहुंचे व गोलीबारी शुरू कर दी। वही इस दौरान इंदु देवी के कमर में गोली लगी, जबकि तरुण कुमार के कंधे पर गोली लगी है। वही इस मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। वही इस मामले में करीब 1 दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वही इस घटना की पुष्टि फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने की है। उन्होंने बताया कि पिपलावा थाना के जैतीपुर गांव में वर्षों से 2 परिवार के बीच जमीन का विवाद का चला आ रहा है। शुक्रवार को दोनों के बीच गोलीबारी हुई है। एक महिला व एक युवक के घायल होने की सूचना है। दोनों लोगों को इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed