बांका में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 7 घायल

बांका। बिहार बांका में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात 9:30 बजे की है। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे बरसे हैं। साथ ही तेज धारदार हथियार से हमला किया गया है। एक पक्ष के सुरेंद्र साह,ललिता देवी, श्यामफूल साह और दूसरे पक्ष के शशीकांत साह, सत्येंद्र प्रसाद साह, चंद्र किशोर साह, भोला साह आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉ निशांता भारती ने सभी घायलों का इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों द्वारा आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About Post Author

You may have missed