पटनासिटी में सिगरेट के विवाद में दो पक्षो में मारपीट; कई राउंड चली गोलियां, पांच घायल

पटना। राजधानी के पटनासिटी के दिदारगंज थाना क्षेत्र के हिरानन्दपुर शुक्रवार को में एक मामूली सी बात को लेकर दो पक्षो में गोलियां चलने और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद घटना में में गोली से एक युवक घायल हो गया। वहीं मारपीट में पांच लोगों को चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार, दोनो पक्षो में से एक पक्ष ने सिगरेट पीकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति के मुंह पर सिगरेट का छल्ला फूंका जिसके बाद ही विवाद बढ़ता चला गया और इसके बाद नौबत यहां तक आ गयी की दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। इस मामले में दोनो पक्ष से 6 लोग घायल हो गये। जिसमे विश्वनाथ नामक व्यक्ति को गोली लगने की भी बात सामने आई है। जिन्हें इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं दूसरी तरफ सन्नी संजय सहित पाँच लोग लाठी डंडे से मारपीट में घायल हो गए है। मामले में घायल लोगो का कहना है कि सिगरेट का धुआं मुह पर छोड़ने को लेकर विवाद बढ़ गया जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर तोबड़तोड़ हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया ओर फिर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय दिदारगंज थाना की पुलिस को दे दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने घायलों को इलाज़ हेतू अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में लग गयी।

About Post Author

You may have missed