पटना में मिट्टी काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग से इलाके में हडकंप

पटना। राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में मिट्टी काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई है। घटना मुकीमपुर गांव की है। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। मधुसूदन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिट्टी काटने के विवाद में कुछ लोगों ने उनके घर पर गोलीबारी की है। पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। वहीं, थाना प्रभारी रानी कुमारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। एक पक्ष के लोगों ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। घटनास्थल पर जाकर छानबीन की गई है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। हालांकि आसपास के लोग इस मामले में गोलीबारी की घटना से इनकार कर रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed