ब्रेकिंग न्यूज़ : एग्जीबिशन रोड़ स्थित प्लाई दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित प्लाई दुकान में भीषण आग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस दुकान में आगलगी की घटना हुई है, वह एग्जीबिशन रोड़ के आनंद टावर में है। वही इस आगलगी घटना से इलाके में अफरा-तफरा का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दमकल टीम को इसकी सूचना दी। वही सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में अग्निशमक दल की टीम मौके पर पहुंचे व 3 दमकल गाडियां की मदद से आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की जा रही है। हालांकि, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।


