फतुहा : भाजपा ने किया जन संवाद, घर मालकिन गिरफ्तार

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया जन संवाद
फतुहा। शहर के मकसूदपुर महादलित टोला में मंगलवार को केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर फतुहा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता सह फतुहा विधानसभा के पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ई. सत्येन्द कुमार सिंह ने केन्द्र सरकार के द्वारा चल रहे योजनाओं को जनसंवाद कर लाभुकों को बताया। उन्होंने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय, उज्जवला सहित सभी योजनाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फतुहा नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद संगीता देवी ने किया। जबकि संचालन भाजपा नगर महामंत्री अरूण कुमार झा ने किया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजी प्रसाद, केशर प्रसाद, महिला मोर्चा के नगर महामंत्री पूनम केशरी, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक झा, बबलू शाह, समाजसेवी अशोक प्रसाद सहित कर्ई मौजूद थे।

देसी शराब जब्त, घर मालकिन गिरफ्तार
फतुहा। नदी थाना पुलिस ने गुलमहिया चक स्थित एक घर से 107 लीटर देसी शराब जब्त किया है। पुलिस ने घर मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घर से ही महिला व उसका पति शराब बेचने का काम कर रहे थे। दूसरी तरफ नदी थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम मोजीपुर गांव के निर्माणाधीन मकान के पास से 30 लीटर देसी शराब जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक कारोबारी फरार हो गया।

About Post Author