खगड़िया में हैवान पिता ने 10 वर्षीय बेटे को मार डाला, शव के कई टुकड़े कर नदी में फेंका

खगड़िया। बिहार के खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामटोला कोठिया में बाप ने बेटे की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। राम टोला कोठिया निवासी रविंद्र सिंह का पुत्र अंकित कुमार(10) मोबाइल देख रहा था। यह देख पिता ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इस कारण अंकित की मौत हो गयी। इसके बाद पिता ने शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में बहा दिया।
शव को टुकड़े-टुकड़े करके नदी में फेंका
घटना 25 मई की रात की है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अंकित के ननिहाल वालों को दी। ननिहाल वालों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बिना देर किये पिता रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रविंद्र ने पुलिस को बताया कि अंकित के शव को टुकड़ों में कर नदी में बहा दिया। रविंद्र सिंह के पिता उमेश सिंह के बयान पर मुफस्सिल थाना में हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी।
2014 में अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी
गिरफ्तार रविंद्र सिंह को जेल भेजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र सिंह सनकी है। उसने 2014 में अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल भी गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसने बेटी का सर भी फोड़ दिया था। ग्रामीणों ने आरोपित को कठोर सजा दिलाने की एसपी से मांग की है। पुलिस बूढ़ी गंडक नदी में अंकित का शव खोज रही है।

About Post Author

You may have missed