बांका में किसान की गई जान : खेत मे काम करने के दौरान गिरी हाई वोल्टेज तार, मौके पर हुई मौत

बांका। बिहार के बांका में 11000 बोल्ट के बिजली के तार धान काट रहे किसान के शरीर के ऊपर गिरने से हुई मौत। वही घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। वही यह पूरी घटना शनिवार की है। बता दे की बांका के कोल्हासार बहियार में एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी। वही इसी क्रम में अचानक बिजली का तार टूट कर महिला के ऊपर गिर गया उसके बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार गांव निवासी रीता देवी अपने खेत में धान काट रही थी। इसी क्रम में अचानक 11000 वोल्टेज बिजली का तार महिला किसान के शरीर पर गिर पड़ा। जिसके बाद बगल के खेत में काम कर रहे किसानों द्वारा हल्ला करने पर मौके पर कई किसान पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

वही आनन-फानन में महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस घटना के बाद से घर में रो-रोकर बुरा हाल है। वही मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि हम सभी बगल के धान के खेत में धान कटाई कर रहे थे। हम लोगों के बगल के खेत में अनीता देवी भी धान काट रही थी। इसी क्रम में अचानक बिजली का तार अनीता देवी के ऊपर गिर गया। जब तक हम लोग वहां पहुंचे तब तक महिला बुरी तरह से जल गई थी। वही इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर गांव में मातम पसरा हुआ है।

About Post Author

You may have missed