December 3, 2023

पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के लिए विदाई समारोह आयोजित, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी महामहिम को विदाई

पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से पटना से गया के लिए रवाना हुई। इसी कड़ी में राजधानी के पटना एयरपोर्ट पर उनके सम्मान के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें द्रौपदी मुर्मू को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ. एस. सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने उन्हें विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की। बता दें कि पटना से रवाना होने के बाद राष्ट्रपति शुक्रवार को ज्ञान की भूमि बोधगया पहुंची और वहां के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की और आगे के कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया। जानकारी के मुताबिक आज शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय बिहार द्वारा समाप्त होगा और देर शाम वह अपने विशेष विमान से राजधानी दिल्ली रवाना हो जाएगी।

About Post Author

You may have missed