August 22, 2025

खगड़िया : घर में चोरी करते चोर को घरवालों ने पकड़ा, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिलें में घर में धुसकर रंगेहाथों चोरी करते हुए पकड़ाए चोर की जमकर कुटाई हो गई। मामला गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार देर रात घर में घुसकर चोरी कर रहे चोर को घर के लोगों ने पकड़ लिया और बंधक बना लिया।‌ जिसके बाद सुबह होने पर लोगों को चोर के पकड़े जाने की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। चोर ने जब चोरी की बात कबूली तो उसकी जमकर पिटाई हो गई। वहीं चोरी करने वाले युवक की पहचान मड़ैया थाना क्षेत्र स्थित इस्लामपुर निवासी के रूप में हुई है। वह घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहा था। बताया जा रहा कि घर में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा था। जिस दौरान ही चोर ने हाथ साफ करने का सोचा। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों धर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोगरी थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी मिली तो चोर के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।

You may have missed