पटना सिटी में महिला ने परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- राइफल से जान मारने की धमकी दी

पटना। राजधानी के पटना सिटी के मेहदीगंज थाने में बेबी सिंह नाम की महिला ने मंगलवार को अपने ससुर, देवर और गोतनी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अर्जुन विक्रम सिंह, नीतू रानी सिंह, अनमोल सिंह, और अन्य लोगों ने घर में ही मारपीट और राइफल से जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बेबी सिंह का कहना है कि वो बीते एक महीने से घर से बाहर रह रही थी। घटना वाले दिन घर पर सामान रखने गई थी। इसी दौरान ये सभी लोग उसके और उसके पति, बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति शैलेंद्र कुमार सिंह को इतनी बुरी तरह से मारा कि वो वहीं, बेहोश हो गए। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में दिखाना पड़ा। बेबी सिंह का आरोप है कि घर में एक अवैध राइफल है। इसी राइफल से जाना मारने की धमकी देते हैं। डराते धमकाते हैं। शिकायत के आधार पर बहरहाल मेहदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष मेहदीगंज ने बताया कि दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद है। संपति बंटवारे का विवाद है। पुलिस छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed