PATNA : राजीव नगर में 30 बदमाशों ने पूर्व सैनिक के घर पर किया हमला, की मारपीट

पटना। राजधानी पटना के राजीव नगर थाना अंतर्गत रवीश कुमार पूर्व सैनिक के घर में 30 की संख्या में बदमाश घुस गए। रवीश के घर में किराए पर रह रहे रजनीश के साथ मारपीट की साथ ही रजनीश की पत्नी आशा को जान से मारने की कोशिश करने लगे। हल्ला सुनने पर जब रवीश घर में आए तो बदमाश आशा के गले का चैन और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। रवीश ने पटना के राजीव नगर थाना में इसकी शिकायत की। लिखित शिकायत के आधार पर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर में रवीश ने बताया है कि दिन के 11: 30 में मैं घर के बाहर टहल रहा था। अचानक लगभग 30 की संख्या में बदमाश प्रवृत्ति के लड़के घर में घुस आए। मेरे घर में किराए पर रह रहे रजनीश के साथ मारपीट करने लगे। जब रजनीश की पत्नी आशा बीच बचाव में आई तो तो उसको भी मारने पीटने लगे। हल्ला सुनकर मैं घर में घुसा तो देखा 5 से 6 लड़के आशा को जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। जब मैंने मना किया तो लड़के आशा के गले से मंगलसूत्र और चैन और मोबाइल छीन कर भाग गए। वही इस मामले में पटना के अतुलेश कुमार, अभिषेक कुमार, नीतीश कुमार और मोहमद शोहराब के खिलाफ पटना के राजीव नगर में मामला दर्ज करा दिया गया है। राजीव नगर के थानाध्यक्ष में बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। ये मामला मारपीट छिनतई और जान से मारने के प्रयास का है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

You may have missed