October 18, 2026

किसी की भी सरकार हो सभी माफिया से मिले हुए है, पुलिस ही अपराधियों को दे रही संरक्षण : पप्पू यादव

पटना। राजधानी पटना के मेहंदीगंज में पिछले दिनों बदमाशों ने किसान संजीव उर्फ कक्कू और राजेश कुमार की हत्या कर दी थी। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव सोमवार को पटना सिटी के मेहंदीगंज पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पप्पू यादव सरकार पर जमकर बरसे। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में चाहे किसी की भी सरकार रही हो सभी का माफिया से संबंध रहा है। बिहार की पुलिस भी अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जिसका नतीजा है  राजधानी में लोगों की लगातार हो रहा हत्याएं। आज के यूथ स्मैक, सुलेसन, कोकीन जैसे नशा का आदि हो रहे हैं और पांच-पांच हजार रुपए में शूटर बनकर लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। वही जाप सुप्रीमो ने पटना एसएसपी से बात कर दोनों हत्याकांडों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। पप्पू यादव ने अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

You may have missed